{"_id":"6186bfe446c7cc2e1b0abf4b","slug":"two-accused-arrested-for-killing-a-young-man-with-a-knife-rewari-news-rtk62909679","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के घंटेश्वर मंदिर के निकट बुधवार की रात मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी युवक अमित की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो और मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला बास सिताबराय निवासी शिवम उर्फ गंजी और नई बस्ती निवासी मोनू उर्फ बूढ़ा के रूप में हुई है। एक आरोपी नई बस्ती निवासी नन्नू उर्फ यश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन की रिमांड पर लिया था।
पुलिस ने बताया कि बल्लूवाड़ा निवासी अमित शहर में टेंपो चलाता था और बारा हजारी में एक चाट की दुकान पर काम करता था। अमित का करीब 15 दिन पहले अपने ही दोस्त शिवम के साथ विवाद हो गया था। बुधवार की रात को अमित बाजार गया तो शिवम, यश उर्फ नन्नू और मोनू ने उसे देख लिया था। रात को रास्ता रोकने पर अमित का उनके साथ फिर से विवाद हो गया था। तीनों आरोपियों ने अपने और साथियों को मौके पर बुला कर अमित के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी और चाकुओं से गोद दिया था। अमित को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
शहर थाना पुलिस ने अमित के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को यश उर्फ नन्नू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम दोनों आरोपी शिवम और मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में किया, जहां से उन्हें एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।