{"_id":"65468a1256eba61e420e86c9","slug":"two-accused-arrested-for-demanding-extortion-of-rs-50-lakh-by-firing-rewari-news-c-198-1-rew1001-6235-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फायरिंग कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फायरिंग कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Nov 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजस्थान के अलवर में स्थित होटल ओल्ड राव पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में रेवाड़ी सीआईए की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम जिले के गांव तिरपड़ी निवासी मोनू व रेवाड़ी जिले के गांव महेश्वरी निवासी गौतम के रूप में हुई है। दोनों के पास से 32 बोर की 2 पिस्टल, 6 कारतूस, एक मैगजीन और एक कार बरामद की गई है।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों बदमाश धारूहेड़ा बस स्टैंड के समीप बेस्टेक मॉल के पास एक स्विफ्ट कार में पहुंचे थे। इसकी सूचना सीआईए-1 के इंचार्ज सुमेर सिंह की टीम को मिली। इसके बाद छापा मारकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से घिरा देख दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की कार की तलाशी ली तो 32 बोर की 2 पिस्टल, दोनों से 3-3 कारतूस और मैगजीन बरामद की गई। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
दोनों आरोपियों ने मोनू और गौतम ने 28 अक्तूबर को राजस्थान के अलवर शहर में टेल्को सर्कल पर स्थित ओल्ड राव होटल पर फायरिंग करने के साथ ही 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने संबंधित पर्ची होटल पर फेंक दी थी। अलवर पुलिस ने केस दर्ज किया था। दोनों बदमाश किस गैंग से जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
मोनू का क्राइम रिकॉर्ड:
पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम निवासी मोनू पर बाइक चोरी के अलावा गुरुग्राम के पटौदी में गाड़ी लूट का केस दर्ज है। दोनों केस 2020 में दर्ज हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 17-18 महीने गुरुग्राम की भोंडसी जेल में रहने के बाद मोनू जमानत पर बाहर आया था। उसने गौतम के साथ मिलकर अलवर के ओल्ड राव होटल पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पूछताछ में दोनों के गैंग समेत अन्य जानकारी मिलेगी।