फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for cheating by impersonating an informer

Rewari News: जानकार बनकर ठगी करने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating by impersonating an informer
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी फोन कॉल के जरिए जानकर बनकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के सारण के गांव सैमरी निवासी दीपक व बिहार के जिला सिवान के गांव ब्रह्मस्थान निवासी चुन्नू कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे 01 मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गत 20 जुलाई को कंपनी बाग रेवाड़ी निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास गत 5 जुलाई को एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उसके बेटे साहिल का दोस्त बताते हुए कहा कि उसकी आंटी बीमार है। उसे 4 लाख रुपये की जरूरत है। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उसने 2 लाख रुपये उसके बताए खाते में जमा कर दिए। कृष्ण ने बताया कि अगले दिन उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उसने बताया कि उसकी आंटी का देहांत हो गया है। उसे और पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन

कृष्ण ने 17 हजार रुपये खुद और 50 हजार रुपये अपने दोस्त से डलवा दिए। बाद में उसने और पैसों की मांग की, तो उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी बिहार के जिला सारण के गांव सैमरी निवासी दीपक व बिहार के जिला सिवान के गांव ब्रह्मस्थान निवासी चुन्नू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed