फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for burning two bikes

Rewari News: दो बाइक को जलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for burning two bikes
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने मोहल्ला छिप्पटवाड़ा में एक मकान के बहार खड़ी दो बाइकों को जलाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 14 अक्तूबर को रोहल्ला छिप्पटवाड़ा निवासी चेतराम ने शिकायत में बताया था कि मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी एक युवक अपने साथी के साथ उनके मकान के बाहर आया और उनकी दोनों बाइक को आग लगा दिया। इस वारदात के कुछ देर बाद उनके पास उनके मोहल्ले के एक युवक का फोन आया। युवक ने उसे कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था। एक लाख नहीं दिए तो भुगतने को तैयार रहना। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed