{"_id":"6ab426aec29113ce310e5cdc","slug":"tularam-waged-a-struggle-against-rewari-news-c-198-1-fth1001-245968-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तुलाराम ने किया था संघर्ष : स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तुलाराम ने किया था संघर्ष : स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
रामपुरा स्थित शहीद स्मारक पर राव तुलाराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजी
रेवाड़ी। वीर शहीदी दिवस के अवसर पर गांव रामपुरा स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीद राजा राव तुलाराम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया और वीरता के साथ मुकाबला किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को नमन किया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी शहीद स्मारक पर पहुंचकर राव तुलाराम सहित सभी शहीदों को नमन किया।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों का नाम सदैव अमर रहेगा।
इस अवसर पर गांव रामपुरा के सरपंच नरेश यादव नरू, कैप्टन भोलाराम, बिक्रम बाबूजी, सरपंच चेतन सिंह अहरोद, नवल नंबरदार, राजेश, राकेश, रणपाल पंच, राजेंद्र, मोहर सिंह, अत्तर सिंह और भजन पंच सहित अन्य लोग मौजूद रहे।