फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck hits police Bolero; driver injured.

Rewari News: ट्रक ने पुलिस की बोलेरो को मारी टक्कर, चालक घायल

Mon, 28 Sep 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Truck hits police Bolero; driver injured.
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित राव अभय सिंह चौक पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक करण को चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल चालक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई। लाला गांव निवासी करण एचकेआरएन के तहत रेवाड़ी पुलिस में चालक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह बोलेरो लेकर पुलिस लाइन की तरफ से धारूहेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रजापति चौक की तरफ से आ रहे ट्रक ने राव अभय सिंह चौक के पास बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और करण को गर्दन में चोट लगी। पुलिस कर्मचारी राजेश के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जबकि बोलेरो की गति कम थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने घायल करण को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed