फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   truck crushed operator changing pickup tyre

Rewari News: पिकअप का टायर बदल रहे परिचालक को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 25 Apr 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
truck crushed operator changing pickup tyre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चांदावास के समीप मंगलवार को पिकअप गाड़ी के टायर बदलते समय ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोटपूतली निवासी करीब 20 वर्षीय पन्नालाल पिकअप गाड़ी पर परिचालक था।

मंगलवार को पिकअप का टायर फटने से हाईवे पर चांदावास गांव के समीप वह रोड किनारे गाड़ी का टायर बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बावल की सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव ग्रह में रखवा दिया है। बुधवार को परिजन पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed