{"_id":"67c8a7393eb2161f130a72c2","slug":"trisha-stood-first-in-jalebi-race-and-mehak-in-lemon-race-rewari-news-c-198-1-rew1001-216087-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जलेबी रेस में तृषा और लेमन रेस में महक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जलेबी रेस में तृषा और लेमन रेस में महक प्रथम
Thu, 06 Mar 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09बीएलएम स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बीएलएम स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें जलेबी रेस में तृषा और लेमन रेस में महक प्रथम रहीं।
नर्सरी कक्षा में बॉल रेस में कंचन ने पहला स्थान, हितांश ने दूसरा व नाइल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एलकेजी कक्षा के लिए आयोजित जलेबी रेस में तृषा ने पहला स्थान, धनिष्ठा ने दूसरा व तान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूकेजी कक्षा के लिए आयोजित कोण रेस में धुर्वी ने पहला स्थान,सूर्यांश ने दूसरा व भुविक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहली व दूसरी कक्षा के लिए लेमन रेस का आयोजन किया गया, जिसमें महक ने पहला स्थान, योहान ने दूसरा व यशिता ने तीसरा स्थान पाया।
तीसरी व चौथी कक्षा के लिए बुक बैलेंस रेस का आयोजन किया गया जिसमें सृष्टि ने पहला स्थान, योगिता ने दूसरा व नेविल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाओं के लिए भी मनोरंजन वाले खेलो का आयोजन हुआ, जिसमें साड़ी फोल्ड करने में अध्यापिका रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुई में धागा डालने की प्रतियोगिता में अध्यापिका सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अध्यापिका वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दौड़ प्रतिगोगिता में अध्यापिका रीना व अनिता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्था की चेयरपर्सन डॉ. मीनू ने सभी बच्चों और अध्यापिकाओं द्वारा आयोजित खेलों में उनके योगदान का सराहा और कहा कि इस प्रकार के खेलों से सभी में उत्साह व उमंग आती है व साथ ही सभी को जीवन में अपनी क्षमता को परखने के मौका मिलता है।