{"_id":"6b05cf2a985ff820a90bb8ff","slug":"tribute-paid-to-babu-mohar-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-249214-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक बाबू मोहर सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक बाबू मोहर सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
Tue, 24 Nov 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव बूढ़पुर में बाबू मोहर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
रेवाड़ी। अहीरवाल के प्रथम विधायक बाबू मोहर सिंह की पुण्यतिथि पर पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति की ओर से गांव बूढ़पुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क में आयोजित सभा में बाबू मोहर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समिति के महासचिव एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के निजी सचिव हरेंद्र यादव ने बाबू मोहर सिंह को अहीरवाल में शैक्षणिक क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए दूरदर्शी प्रयास किए। रेवाड़ी, गुरुग्राम और हांसी में उनके प्रयासों से स्थापित शिक्षण संस्थान सामाजिक और शैक्षणिक बदलाव के केंद्र बने। उनके योगदान को क्षेत्र के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में गांव बूढ़पुर की सरपंच मोनिका यादव, लाखनौर के सरपंच ऋषिराज यादव, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह, सेवानिवृत्त एसडीओ फूल सिंह, सूबेदार ईश्वर सिंह, सेवानिवृत्त आईएफएस बीरबल, पतंजलि के जिलाध्यक्ष दयाराम आर्य, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वासुदेव सहित अन्य मौजूद रहे।