फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tree plantation conveyed a message of Ayurveda and environmental conservation.

Rewari News: पौधरोपण कर दिया आयुर्वेद व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 05 Aug 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation conveyed a message of Ayurveda and environmental conservation.
पौधरोपण करते पतंजलि परिवार। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार की ओर से आयुर्वेदाचार्य एवं पतंजलि योगपीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना और औषधीय पौधों के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, आंवला और अश्वगंधा सहित विभिन्न औषधीय पौधों का पौधरोपण किया गया। लोगों को निशुल्क पौधे वितरित कर उनके उपयोग और देखभाल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण का जीवन आयुर्वेद और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने लोगों से घरों में औषधीय पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला प्रभारी सरोज आर्या ने महिलाओं से आंगन और रसोई में तुलसी, गिलोय, एलोवेरा समेत अन्य औषधीय पौधे लगाने का आह्वान किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के तहत गौक्रांति गौशाला में भी औषधीय पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सुखदेव आर्य, हवा सिंह डागर, बलबीर सिंह, भर्ती सिंह, नन्हे सिंह, अर्जुन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed