फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Transporter in Rewari received threat to kill, accused said will shoot directly in head

Rewari: ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी बोला-सीधे सिर में मारेंगे गोली

Wed, 22 Nov 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Nov 2023 01:31 PM IST
सार

कमल के मुताबिक वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। कमल ने बताया कि 22 जून 2023 को टिंकू उर्फ छत्रपाल ने अपने साथियों के साथ मुझ पर जानलेवा हमला कराया था, जिसमें मुझे गोली लगी थी। जिसका मामला कसौला थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
Transporter in Rewari received threat to kill, accused said will shoot directly in head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में एक ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि वह राजीनाना कर ले, नहीं तो पहले की तरह कंधे में गोली मार दी जाएगी। इस बार वह सीधे सिर में गोली मारेगा। फिलहाल कसौला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कसौला थाने में रेवाड़ी के पातुहेड़ा गांव निवासी कमल के मुताबिक वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। कमल ने बताया कि 22 जून 2023 को टिंकू उर्फ छत्रपाल ने अपने साथियों के साथ मुझ पर जानलेवा हमला कराया था, जिसमें मुझे गोली लगी थी। जिसका मामला कसौला थाने में दर्ज है। बता दें कि कमल को गोली मारने की घटना में शामिल 8 से अधिक आरोपियों को कसौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें बावल ब्लॉक समिति चेयरमैन छत्रपाल उर्फ टिंकू भी शामिल था। 
विज्ञापन


कमल ने बताया जान को खतरा
कमल ने कहा कि उसकी जान को खतरा है। कमल के मुताबिक धमकी देने वाले आरोपी ने कहा कि इस बार वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। कमल ने आरोप लगाया कि छत्रपाल उर्फ टिंकू राजनीति से जुड़ा व्यक्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में गाड़ी खड़ी करने की होड़
दरअसल, बावल रेवाडी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां सैकड़ों कंपनियां हैं, जिनमें लोडिंग वाहन लगाने को लेकर प्रतिस्पर्धा रहती है। हाईवे से सटे पातुहेड़ा गांव निवासी कमल सिंह के पास भी 15 पिकअप गाड़ियां हैं। उन्होंने ये गाड़ियां बावल आईएमटी कंपनी में लगाई हैं। कमल सिंह ने बताया कि सतीश पहलवान इस कंपनी में अपनी गाड़ियां बेचना चाहते थे, जिसके चलते उन पर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed