फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trains will be affected due to doubling work

Rewari News: दोहरीकरण के कार्य को लेकर ट्रेनें होंगी प्रभावित

Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Trains will be affected due to doubling work
रेवाड़ी। बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड के मध्य स्थित मोलीसर-चूरू स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसे देखते हुए कुछ ट्रेन सेवाएं रद्द, आंशिक तौर पर रद्द और मार्ग में बदलाव सहित ट्रेनें रीशेड्यूल की जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 10 मई से 28 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54804, रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा 10 मई से 28 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54803, सीकर- रेवाड़ी रेलसेवा 11 से 29 मई के बीच (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या14824, रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा 11 से 29 मई के बीच (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन




प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रद्द रेल सेवाएं



गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 19 अप्रैल से 28 मई तक (40 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी और सादुलपुर तक संचालित होगी। रेलसेवा सादुलपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 19 अप्रैल से 28 मई तक (40 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी, बीकानेर-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 19 अप्रैल से 9 मई तक (21 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक संचालित होगी। लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54804, रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा 19 अप्रैल से 9 मई तक (21 ट्रिप) रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। रेवाड़ी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19333, इंदौर-बीकानेर रेलसेवा 10 मई, 17 मई और 25 मई को (3 ट्रिप) इंदौर से प्रस्थान करेगी व सीकर तक संचालित होगी। सीकर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19334, बीकानेर-इंदौर रेलसेवा 11मई, 18 मई और 25 मई को (3 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर सीकर से संचालित होगी। बीकानेर-सीकर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
---------------

प्रारम्भिक स्टेशन से रीशेड्यूल रेल सेवाएं




-गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 19 अप्रैल से 9 मई तक (21 ट्रिप) जोधपुर से अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।



-गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 24 मई व 28 मई (2 ट्रिप) बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 5 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
---------
प्रारंभिक स्टेशन से मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

-गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 12, 19 व 26 मई को (3 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग हिसार-रेवाड़ी-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



-गाड़ी संख्या 15623, भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा 20 व 27 मई को (2 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के फुलेरो, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



-गाड़ी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी रेलसेवा 16 व 23 मई को (2 ट्रिप) कामाख्या से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के नारनौल, नीमकाथाना, रींगस व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



-गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 22 मई से 28 मई तक (7 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के नारनौल, नीमकाथाना, रींगस व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



-गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा 22 मई से 28 मई तक (7 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



-गाड़ी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा 21, 22, 25 व 26 मई को (4 ट्रिप) सियालदाह से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेडता बाईपास होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के रींगस व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



-गाड़ी संख्या 12260, बीकानेर-सियालदाह रेलसेवा 22, 23, 26 व 27 मई को (4 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग मेड़ता बाईपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के फुलेरा व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।




-गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर- हावड़ा रेलसेवा 24 अप्रैल, 1 मई, 8 मई, 15 मई, 22 मई को (5 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग मेड़ता बाईपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। साथ ही परिवर्तित मार्ग यह रेलसेवा नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article