फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trains will be affected due to doubling work of Phulera-Ringas-Rewari railway section.

Rewari News: फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Wed, 21 Jan 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Trains will be affected due to doubling work of Phulera-Ringas-Rewari railway section.
रेेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए संघर्ष करते यात्री। संवाद
रेवाड़ी। सुगम रेल संचालन के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के दोहरीकरण के अंतर्गत नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इसके चलते जयपुर मंडल पर संचालित कुछ रेल सेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित एवं नियंत्रित रहेंगी।
विज्ञापन

फुलेरा-रेवाड़ी और रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन 29 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी। बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय ट्रेन जो 28 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई और अलवर स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन रहेंगी रेगुलेट
दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 29 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान के बाद जयपुर मंडल क्षेत्र में 25 मिनट तक नियंत्रित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed