फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Training given to entrepreneurs in e-commerce and digital marketing

Rewari News: उद्यमियों को दी ई-काॅमर्स और डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण

Mon, 12 Jan 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Training given to entrepreneurs in e-commerce and digital marketing
फोटो : नाबार्ड के ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर करते
रेवाड़ी। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की तरफ से जिले में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के उत्पादों के विपणन के लिए ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रेवाड़ी, नूह, फरीदाबाद और गुरुग्राम से 25 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुड्डा चौक के पास हुआ। मुख्य अतिथि निवेदिता तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़, ने प्रतिभागियों को ई-कॉमर्स प्रशिक्षण के लाभ और सहयोग की सलाह दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरइकबाल सिंह, धर्मबीर सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से दो चरण शामिल थे: प्रथम चरण में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, उत्पाद गुणवत्ता, फोटोज़, लाइसेंस और मूल्य निर्धारण से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय चरण में कॉमन फेसिलिटी सेंटर की स्थापना पर ध्यान दिया गया, जिसमें स्टोरेज, फर्नीचर, कच्चा माल और मार्केटिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिभागियों को ई-कॉमर्स एक्सपर्ट्स द्वारा अनेक प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन बिक्री और मार्केटिंग तकनीक सिखाई गई।

नाबार्ड के सहयोग से ओएनडीसी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण उद्यमी अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर सकेंगे।
डॉ. एचडी यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजीव रंजन ने बैंक ऋण से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस पहल से ग्रामीण उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और प्लेटफॉर्म का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed