फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Several Trains Canceled And Many Divert

ट्रेन यात्रा करनी है तो पढ़ लें यह खबर, 15 से 25 अगस्त के बीच 72 ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

Sat, 03 Aug 2019 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Several Trains Canceled And Many Divert
सांकेतिक तस्वीर

स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी पर जाने से पहले रेलगाड़ी का सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 15 से 25 अगस्त के बीच कुल 72 ट्रेन रद्द रहेंगी, इसमें रेवाड़ी जंक्शन पर रुकने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत 21 रेलगाड़ी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


रेवाड़ी जंक्शन से मुंबई, गुजरात, जयपुर, चंडीगढ़ सहित अन्य मार्गों के लिए दिन भर में 150 से अधिक रेलगाड़ी गुजरती हैं। इनमें से अधिकतर रेलगाड़ी का ठहराव जंक्शन पर है। ऐसे में 15 से 25 अगस्त के बीच रेलगाड़ी रद्द रहने से यहां से सवार होने वाली यात्रियों को परेशानी होना निश्चित हैं। बता दें कि शहर के जंक्शन से हर रोज करीब 70 हजार यात्री गुजरते हैं।

विज्ञापन

 

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द रहेंगी ट्रेन : पीआरओ

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार रेलवे प्रशासन की ओर से जयपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलगाड़ियों का संचालन रद्द, आंशिक रद्द व डायवर्ट किया जा रहा है। जयपुर यार्ड पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 14 अगस्त तक होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 25 अगस्त तक 11 दिन एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 26 अगस्त से 3 सितंबर तक किया जाना है। रद्द की जाने वाली ट्रेनों में नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर और हॉली डे स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 1 जुलाई से 14 अगस्त तक होना है।

- रेवाड़ी जंक्शन के लिए रद्द होने वाली ट्रेन


12983 अजमेर-चंडीगढ़ 25 अगस्त को रद्द।
12984 चंडीगढ़-अजमेर 26 अगस्त को रद्द।
19263 पोरबंदर-दिल्ली सराय 24 अगस्त को रद्द।
19264 दिल्ली सराय-पोरबंदर 26 अगस्त को रद्द।
19337 इंदौर-दिल्ली सराय 18 अगस्त को रद्द।
19338 दिल्ली सराय-इंदौर 19 अगस्त को रद्द।
19407 अहमदाबाद-वाराणसी 22 अगस्त को रद्द।
19408 वाराणसी-अहमदाबाद 24 अगस्त को रद्द।
19579 राजकोट-दिल्ली सराय 15 व 22 अगस्त को रद्द।
19580 दिल्ली सराय-राजकोट 16 व 23 अगस्त को रद्द।
19601 उदयपुर-न्यूजलपाईगुडी 17 व 24 अगस्त को रद्द।
19602 न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर 19 व 26 अगस्त को रद्द।
19611 अजमेर-अमृतसर ट्रेन 15, 17 व 22 अगस्त को रद्द।
19614 अमृतसर-अजमेर 16, 18 व 23 अगस्त को रद्द।
19613 अजमेर-अमृतसर 12, 14, 19 व 21 अगस्त को रद्द।
19612 अमृतसर-अजमेर 13, 15, 20 व 22 अगस्त को रद्द।
19717 जयपुर-चंडीगढ़ 11 से 26 अगस्त तक रद्द।
19718 चंडीगढ़-जयपुर 12 से 27 अगस्त तक रद्द।
22985 उदयपुर-दिल्ली सराय 17 व 24 अगस्त को रद्द।
22986 दिल्ल सराय-उदयपुर 18 व 25 अगस्त को रद्द।
79701 जयपुर-हिसार 12 से 26 अगस्त तक रद्द।
79702 हिसार-जयपुर 12 से 26 अगस्त तक रद्द।
09731 जयपुर-दिल्ली कैंट 13, 15, 16, 20, 22, 23 व 27 अगस्त को रद्द।
09732 दिल्ली कैंट-जयपुर 13, 15, 16, 20, 22, 23 व 27 अगस्त को रद्द।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed