{"_id":"6a9c59267807f2aa060b9c57","slug":"traffic-routes-will-remain-diverted-until-the-afternoon-due-to-the-half-marathon-rewari-news-c-198-1-rew1001-244936-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाफ मैराथन के चलते दोपहर तक रूट डायवर्ट रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाफ मैराथन के चलते दोपहर तक रूट डायवर्ट रहेगा
Sat, 05 Sep 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। छह सितंबर को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन के मद्देनजर दोपहर 12 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
मैराथन राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर राव अभय सिंह चौक, पोसवाल चौक, राजेश पायलट चौक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेन्ट सिटी कट तक जाएगी। यहां से प्रतिभागी यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे।
दोपहर 12 बजे तक रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड पर एनएच-352 फ्लाईओवर के नीचे से राव अभय सिंह चौक तक यातायात बंद रहेगा। छह सितंबर सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक मैराथन के मुख्य रूट पर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
नारनौल और महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, दिल्ली व जयपुर जाने वाले वाहन हरि नगर फ्लाईओवर से रेवाड़ी बाईपास, गोकलगढ़ और प्रजापति चौक होते हुए एनएच-352 का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं गुरुग्राम व दिल्ली से नारनौल-महेंद्रगढ़ जाने वाले वाहन पुलिस लाइन के पास एनएच-352 से एनएच-11 की ओर जा सकेंगे।
रेवाड़ी शहर में आने वाले वाहन मीरपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक, गोकलगढ़ और बाईपास का रास्ता अपना सकते हैं। इसके अलावा एनएच-11 से बावल रोड, आईओसी चौक होते हुए शहर में प्रवेश किया जा सकेगा।
प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए प्रजापति चौक के पास नए बस स्टैंड तथा धारूहेड़ा रोड स्थित बालाजी मार्केट के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता से रास्ता दिया जाएगा।