फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traffic jam on National Highway increased problems, people were troubled due to negligence in construction of flyover

Rewari News: नेशनल हाईवे पर जाम से बढ़ी परेशानी, फ्लाईओवर निर्माण की अनदेखी से लोग परेशान

Sat, 13 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on National Highway increased problems, people were troubled due to negligence in construction of flyover
फोटो: 14रेवाड़ी। कंवर सिंह, चेयरमैन, नगरपालिका धारूहेड़ा
धारूहेड़ा। नेशनल हाईवे-48 पर बढ़ते ट्रैफिक और लगातार लग रहे जाम से लोग बेहाल हैं। नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर धारूहेड़ा में स्कूल के सामने बड़ा फ्लाईओवर और पुलिस स्टेशन के पास लूप बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान में धारूहेड़ा में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक फ्लाईओवर है। सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर जाने वाला समूचा ट्रैफिक इसी मार्ग से गुजरता है जिसके कारण हमेशा लंबा जाम लगा रहता है। इस जाम के चलते आमजन, स्कूली छात्र, पुलिस टीम और स्थानीय व्यापारी सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। फ्लाईओवर और सर्विस रोड पर पानी भरने से आवागमन बाधित होता है और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है। वाहनों की भीड़ और खराब सड़क व्यवस्था के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जाम की स्थिति में जब वाहन सर्विस रोड से गुजरते हैं तो अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीण और व्यापारी भी प्रभावित
हाईवे पर लगने वाले 7 से 8 किलोमीटर लंबे जाम से आसपास के गांवों के लोग भी प्रभावित हैं। स्थानीय उद्यमी और व्यापारी अपने वाहनों को गांवों के रास्तों से निकालकर घर पहुंचने को मजबूर हो जाते हैं। हाईवे पर जाम में घंटों खड़े रहने वाले वाहनों से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। इसका असर हाईवे किनारे बसे ग्रामीणों, ढाबा और होटल संचालकों की सेहत पर पड़ रहा है।


जाम से मिलेगी राहत
चेयरमैन कंवर सिंह का कहना है कि यदि पुलिस स्टेशन के पास लूप और स्कूल के सामने बड़ा फ्लाईओवर बना दिया जाए तो ट्रैफिक का दबाव आधा हो जाएगा और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे पहले भी मांग पत्र दे चुके हैं लेकिन अब जब हाईवे-48 का रीमॉडलिंग कार्य चल रहा है तो धारूहेड़ा के आसपास के लोगों को भी राहत देने के लिए बड़ा फ्लाईओवर बनाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed