फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders happy with the general budget, housewives said mixed

आम बजट से व्यापारी खुश, गृहिणियों ने मिला-जुला बताया

Tue, 01 Feb 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traders happy with the general budget, housewives said mixed
रेवाड़ी। आम बजट से जिले के लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। इस दौरान गृहणियों के लिए आम बजट में रसोई गैस के बढ़ते दामों से राहत मिलने की उम्मीद रही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे उन्होंने रसोई का बजट गड़बड़ाने की बात कही, व्यापारियों ने अच्छा बजट बताते हुए खुशी जताई है। वहीं युवा वर्ग को रोजगार को लेकर बात की गई। लोगों का कहना है कि यह आम बजट भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके अलावा लोगों द्वारा इसे मिलाजुला बजट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------------------------
आम बजट में हर वर्ग को कुछ न कुछ जरूर मिला है। कुुल मिलाकर बजट ठीक रहा। सोने में टैक्स की दर को कम करने की उम्मीद थी, लेकिन पॉलिश हीरे में टैक्स में छूट दी गई है। इसके अलावा इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं है। बाकी वस्तुओं के दामों को कम किया गया है।
विज्ञापन

-प्रवीन जैन, दुकानदार
--------------------------
आम बजट में कपड़ा व्यापारियों को राहत मिली है। कपड़े के दाम कम होने से आम आदमी को भी इससे फायदा पहुंचेगा। वर्तमान सरकार ने हर वर्गों को कुछ न कुछ फायदा पहुंचाया है। युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। इससे देश को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल अरनेजा, दुकानदार
---------------------------
देश में 5जी तकनीक आने की बात आम बजट में कही गई है, जो आने वाले समय नए आयाम को मौका देगी। इसके अलावा युवाओं के लिए 60 लाख नौकरियों का एलान किया गया है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आम बजट में डिजिटल करेंसी की बात कही गई है, जो सराहनीय है।
विवेक ढींगड़ा, व्यापारी
--------------------
आम बजट देश के हित में है। किसानों के लिए भी आम बजट में बहुत कुछ है। देश आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है। युवाओं के लिए नए आयाम भी स्थापित होंगे। डिजिटल करेंसी देश के विकास में अहम योगदान देगी।
-विपिन अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी
---------------------
आम बजट देखा जाए तो रोजगार को बढ़ाने में फोकस किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही रही है। स्वास्थ्य व शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।
-रणजीत सिंह, एडवोकेट
---------------------
आम बजट में कुछ बातें अच्छी थी जैसे आईटीआर में सुधार के लिए दो साल का समय दिया गया है। यह एक अच्छा कदम है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए बजट को प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा कोर्पोरेट टैक्स का कम किया गया है।
-संजीव जैन, सीए
----------------------
आम बजट में घर के बजट को ध्यान रखते हुए महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए थी। रसोई गैस दामों को कम करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट में युवाओं को युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है।
-मुकेश देवी, गृहिणी
-------------------
महंगाई ने तो आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कुछ चीजों के दाम कम हुए हैं, लेकिन रसोई गैस को लेकर गृहिणियों की उम्मीदें थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट मिला-जुला है।
-पूनम देवी, गृहिणी
--------------------
बजट में किसानों के लिए कई तरह की सौगात दी गई है। बजट में 2.7 लाख करोड़ देने की बात कही गई है। इसके अलावा ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। देश तकनीकी विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

-राजकुमार, किसान
--------------------
आम बजट से किसान खुश है। किसानों को सरकार की ओर से तरह-तरह की मदद करने की बात कही गई है। इसके अलावा बजट में आनलाइन बिल प्रणाली शुरू करने की भी बात कही गई है।
-दीपक, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed