फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders fury due to action of Bawal Municipality

बावल नगरपालिका की कार्रवाई से व्यापारियों में रोष

Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Traders fury due to action of Bawal Municipality
बावल। बावल शहर के कटला बाजार से लेकर भगतराम चौक तक दुकानों के आगे किए एक अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगरपालिका टीम के आते ही दुकानदारों में रोष पनप गया। बता दें कि नपा की टीम दुकानों के आगे किए गए स्थायी निर्माण को तोड़ने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

तक सड़क नगर पालिका के उपप्रधान चेतराम और पार्षद संजय सैनी ने कहा कि दुकानदारों की बनी हुई पेड़ी न तोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि इसके टूटते ही बेसमेंट में पानी भर जाएगा। बारिश का मौसम है, जिससे दुकानदारों का नुकसान हो सकता है। इस समय सड़क बनाने की इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। बीते महीने से बाजार बंद रहे हैं, जिससे दुकानदार पहले से ही परेशान हैं। कोविड के चलते काम धंधे बंद रहे हैं, जिससे उनके परिवार का पालन पोषण भी मुश्किल हो रहा है। थोड़ी बाजार खुलने की छूट दी गई थी, जिससे दुकानदारों को तो थोड़ी राहत की उम्मीद जगी थी। लेकिन प्रशासन ने सड़क तोड़कर स्थानीय दुकानदारों के काम धंधे पर भी पानी फेर दिया। दुकानदारों ने बताया कि नाला कुछ साल पहले ही आरसीसी में बना हुआ है, जिसको बनाने की जरूरत नहीं है। मौके पर पार्षद संजय सैनी, हीरा सिंह चौहान, प्रीतम सोनी, नरेंद्र, रतन सैनी, संजय गेरा, पिंकी रोहिल्ला, योगेश, संजय सोनी, प्रीतम सोनी व अन्य दुकानदारों ने कहा कि कि अचानक से प्रशासन के इस रवैया से बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed