फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders closed shops for three hours in protest against the murder of bullion trader.

Rewari News: सराफा व्यापारी की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने तीन घंटे बंद की दुकानें

Sun, 25 Aug 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Traders closed shops for three hours in protest against the murder of bullion trader.
फोटो : 22रेवाड़ी। कंकरवाली कॉलोनी में मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे राजस्थान के मंत्री और ​त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र से महज 400 मीटर की दूर स्थित भिवाड़ी में रेवाड़ी के सराफा व्यापारी की हुई हत्या के विरोध में शनिवार को शहर के व्यापारियों ने सुबह 9 बजे से 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखीं। सराफा व्यापारियों ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। राजस्थान के पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और तिजारा (अलवर) के विधायक बाबा बालक नाथ मृत सराफा व्यापारी जय सिंह के घर पहुंचे और शोक जताया। आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
सर्राफा बाजार एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार की सुबह दुकानदार मोती चौक पर इकट्ठा हुए। एसोसिएशन के लोगों ने मृतक व्यापारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सर्राफा बाजार एसोसिएशन के प्रधान पवन बत्रा व स्वर्णकार बिरादरी के प्रधान संतोष सोनी ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में ज्वेलर्स शोरूम के मालिक जयसिंह की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना शुक्रवार की शाम हुई। भिवाड़ी शहर के समतल चौक में कमलेश ज्वेलर्स में 5 बदमाशों ने लूट के बाद फायरिंग की थी। घटना में शोरूम मालिक जयसिंह (48) की मौत हो गई। वहीं, उनके भाई और गार्ड को भी गोली लगी थी। आरोपी करीब चार-पांच मिनट में पूरी वारदात कर हरियाणा की ओर भाग गए। बेटे को भी चोटें लगी है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की हत्या के विरोध में शनिवार को सुबह 9 से 12 बजे तक सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने एसपी से कहा कि बाजार में न तो पुलिस गश्त रहती है और न ही व्यापारियों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था है। रेवाड़ी में पूर्व में एसपी रह चुके दीपक सहारण ने मोती चौक पर एक पुलिस बूथ भी लगवाया था लेकिन उस बूथ में न तो कोई राइडर तैनात रहता है और न ही कोई पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दोपहर के समय राजस्थान के पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और तिजारा (अलवर) विधायक बाबा बालक नाथ रेवाड़ी स्थित कंकरवाली कॉलोनी मृतक के घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और परिवार की हरसंभव मदद भी की जाएगी।
भिवाड़ी में व्यापारियों ने बंद किया स्टेट हाईवे-919

भिवाड़ी में सराफा व्यापारी जय सिंह की गोली मारकर की गई हत्या को लेकर भिवाड़ी के व्यापारियों में रोष है। हत्यारोपियों का 15 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगने से नाराज व्यापारियों ने आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर स्टेट हाईवे-919 को बंद किया। नाराज व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ का भी घेराव किया। करीब 6 घंटे बाद दोपहर 3 बजे व्यापारियों ने धरना खत्म कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 72 घंटे का समय मांगा, जिस पर सहमति बन गई। घटना स्थल से 400 मीटर दूर ही हरियाणा की बॉर्डर पर रेवाड़ी जिले का धारूहेड़ा कस्बा शुरू हो जाता है।







जयसिंह ने बहादुरी से किया बदमाशों का सामना

आभूषण भरकर भागने की तैयारी कर रहे बदमाशों पर अचानक जयसिंह के भाई मधुसूदन ने हमला कर दिया था। इस बीच जयसिंह और स्टाफ के लोग भी बदमाशों पर टूट पड़े। अचानक हमले से घबराए पांचों बदमाश भागने लगे तो सभी ने उनका पीछा किया। छीनाझपटी में आभूषण से भरा एक बैग शोरूम में ही गिर गया जबकि एक बैग लेकर बदमाश बाहर की ओर भागे। कार में बैठने के दौरान एक आरोपी ने जयसिंह के सीने और कंधे पर गोली मार दी। उनके भाई मधुसूदन के भी सीने पर बदमाशों ने गोली मारी। वहीं, गार्ड पर भी फायरिंग की गई। पुलिस के अनुसार कुल 7 राउंड फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed