{"_id":"648610eb63f8c912d501ef54","slug":"toilets-will-be-built-in-66-schools-at-a-cost-of-9438-lakhs-rewari-news-c-198-1-rew1002-1021-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 66 स्कूलों में 94.38 लाख की लागत से शौचालय बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 66 स्कूलों में 94.38 लाख की लागत से शौचालय बनेंगे
Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बिना शौचालय के अथवा टूटे शौचालय वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। जिला शिक्षा कार्यालय के फंड से 66 सरकारी स्कूलों में शौचालय बनाए जाएंगे। इन सभी शौचालयों के निर्माण पर 94 लाख 38 हजार की लागत आएगी।
जिला शिक्षा कार्यालय में ऐसे सभी स्कूलों की लंबे समय से शिकायत आ रही थी। प्राचार्यों व हेडमास्टरों की ओर से बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा जा रहा था। इसके अलावा कई बार शिक्षक संगठनों के सदस्य भी जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर निदेशक तक को शिकायत पत्र दे चुके थे, जिसे देखते हुए जिला शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को 66 स्कूलों में शौचालय निर्माण की डिमांड भेजी गई थी जिसे निदेशालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। शिक्षा विभाग ने इस प्लान के तहत प्रत्येक शौचालय के लिए 1 लाख 43 हजार का बजट रखा है। यानी सभी 66 शौचालयों के लिए 94 लाख 38 हजार रुपये का बजट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रदान किया गया है। बजट में ज्यादातर शौचालय सीडब्ल्यूएसएन क्वालिटी के बनाए जाएंगे। हालांकि कुछ शौचालय साधारण क्वालिटी के भी बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से सभी शौचालयों के निर्माण का कार्य जल्द शुरु किया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले स्कूलों को शौचालय मिलने की उम्मीद है।
25 हजार विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा
इन सभी सरकारी स्कूलों में शौचालय या तो उपलब्ध ही नहीं थे या फिर पुराने हो जाने के कारण टूट गये थे। इसलिए शिक्षा विभाग की ओर से इन 66 स्कूलों में शौचालय निर्माण का बड़ा कदम उठाया गया है। इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 25 हजार विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। इससे एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन को सहारा मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन:
जिले के 66 स्कूलों में सीडब्ल्यूएसएन क्वालिटी के शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए 94.38 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने से पहले स्कूलों को शौचालय सुपुर्द करना है।
- संजय सिंह, एसडीओ शिक्षा विभाग रेवाड़ी।