फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   today vaccination will be done at only two center in rewari

जिले में वैक्सीन का टोटा, महज दो सेंटर पर लगेगी वैक्सीन

Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
today vaccination will be done at only two  center in rewari
स्वास्थ्य विभाग व सरकार के तमाम दावों के बावजूद जिले के लोगों को सामने कोरोना से बचाव की वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। बीते करीब 10 दिन से पहली डोज के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन डोज नहीं लग पा रही है। स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस दूसरी डोज पर है।
विज्ञापन

बुधवार को टीकाकरण पूरी तरह से बंद रहने के बाद अब वीरवार को भी 23 में से महज दो सेंटर पर ही पहली डोज लगेगी। कोसली के नागरिक अस्पताल में 70 ऑनलाइन स्लॉट पर व जाटूसाना में 100 डोज ऑनस्पॉट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी डोज करीब 1200 लोगों को लगाई जानी हैं। नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी बावल, खोल, मीरपुर व नाहड़ में दूसरी डोज लगाई जाएगी। पीएचसी जाटूसाना में प्रथम व दूसरी डोज लगाई। कोविड-19 प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि दूसरी डोज लगने का समय निर्धारित होता है, ऐसे में उनको डोज लगाया जाना जरूरी है। जैसे डोज मिलेंगी पहली डोज भी लगानी शुरू कर दी जाएगी। वीरवार को डोज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed