{"_id":"611a9a4b8ebc3e432f2e05a5","slug":"today-there-will-be-trials-for-wrestling-and-weightlifting-rewari-news-rtk621089462","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कुश्ती और वेटलिफ्टिंग के होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कुश्ती और वेटलिफ्टिंग के होंगे ट्रायल
विज्ञापन
बाक्सिंग के ट्रायल देते खिलाड़ी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सोमवार को बॉक्सिंग व कुश्ती के ट्रायल कराए गए। बॉक्सिंग के ट्रायल जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) रेवाड़ी के मैदान में हुए, वहीं कुश्ती के ट्रायल ह्यूमिनिटी स्कूल भड़ंगी में हुए।
खेल इंडिया यूथ की तर्ज पर 20 खेलों को लेकर राज्य स्तरीय खेलों के लिए सोमवार को दो खेलों के ट्रायल हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन खेलों में 18 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। मंगलवार को कुश्ती व वेट लिफ्टिंग के ट्रायल आयोजित होंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 18 वर्षीय खिलाड़ी जिनका जन्म 1 जनवरी 2003 के बाद हुआ हो, वे प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता की प्रति व एक पासपोर्ट साइज का फोटो लाना जरूरी रहेगा।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी आयोजित
सात जिलों में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक होगा। जिले स्तर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। आयोजित कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद में हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक व लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं भिवानी में कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, बाक्सिंग के मुकाबले होंगे। इसी प्रकार गुरुग्राम में तलवारबाजी और तैराकी, कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग, रोहतक में वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और यमुनानगर में भारोत्तोलन व जिमनास्टिक के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी
बाक्सिंग
महिला- पुरुष- कुल
20 44 64
कुश्ती
महिला- पुरुष- कुल
9 35 44
अंतिम दिन खेलों के ट्रायल
खेल- तारीख- स्थान
वेट लिफ्टिंग- 17 अगस्त- सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल नारनौल रोड, रेवाड़ी।
स्वीमिंग- 17 अगस्त- केसरी स्वीमिंग पुल, गांव रोहड़ाई।
मंगलवार को ट्रायल का समापन
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि शेष बचे हुए खेलों के ट्रायल का मंगलवार को होगा। आखिरी दिन कुश्ती, वेट लिफ्टिंग व स्वीमिंग के ट्रायल होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चुना जाएगा। जो 27 अगस्त से खेले जाने हैं। जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाऐंगे।