{"_id":"687549ba392c7064840b4b0b","slug":"today-is-the-last-day-to-deposit-fees-for-admission-in-iti-rewari-news-c-198-1-fth1001-222571-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए फीस जमा करने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए फीस जमा करने का आज आखिरी दिन
Mon, 14 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 10महिला आईटीआई में दस्तावेजों की सत्यापन कराती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए जारी दूसरी मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को सीट अलॉट की गई है। पोर्टल पर ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों से मंगलवार को हर हाल में फीस जमा कर सीट सुरक्षित कराने की अपील की गई है।
आईटीआई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को सीट अलॉट हुई है और वह दाखिला नहीं लेता है तो उसे अगली काउंसलिंग में भाग लेने के लिए जुर्माना देना होगा। छात्रों के लिए 500 रुपये और छात्राओं के लिए 250 रुपये रुपये जुर्माने की राशि तय की गई है। यह राशि जमा करने के बाद ही अगली काउंसलिंग में हिस्सा लिया जा सकता है।
जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में अभी 40 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। 16 जुलाई को सभी संस्थाओं की ओर से शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। उसके बाद इन सीटों को भरने के लिए आन द स्पॉट दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब 3 हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों के सहूलियत के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित की गई हेल्प डेस्क से विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
राजकीय आईटीआई में कई तकनीकी ट्रेडों में सीटें रिक्त
राजकीय आईटीआई में कई तकनीकी ट्रेडों में सीटेें रिक्त हैं। फिटर ट्रेड में 40 में 16 सीटें, कोपा में 48 में से 27 सीटें, हाउसकीपिंग में 24 में 13, इलेक्ट्रिशियन में 60 में 40, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग में 48 में 30 और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 48 में 30 सीटें रिक्त हैं। वेल्डर में 40 में 29, प्लंबर में 48 में 35, वायरमैन में 20 में 10, टर्नर में 20 में 12, टूल एंड डाई मेकर में 24 में 15 और स्टेनोग्राफर (हिंदी) ट्रेड में 40 में 30 सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय महिला आईटीआई में भी कोपा में 48 में 40, कास्मेटोलॉजी में 48 में 42, ड्रेस मेकिंग में 40 में 37 और कटाई एवं सिलाई ट्रेड में भी 40 में 35 सीट खाली हैं।
विद्यार्थियों को इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा संस्थान
दाखिले के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट में जारी हुई थी। इसमें शामिल विद्यार्थियों को मंगलवार तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद आन द स्पॉट दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।