फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last day for admission to vacant seats in ITI.

Rewari News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले का अंतिम दिन आज

Mon, 29 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission to vacant seats in ITI.
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला 30 सितंबर तक किया जाएगा। मंगलवार को दाखिले का अंतिम दिन है। विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरकर दाखिला ले सकते हैं। जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ निजी आईटीआई भी हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई में छात्रवृत्ति योजना के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा और टूल किट दी जाती है। वहीं, हरियाणा निवासी छात्राओं की पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होने पर उन्हें बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में कुछ विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के बाद अब तक रिपोर्ट नहीं की है। कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और जो विद्यार्थी आठ दिन से अधिक समय से अनुपस्थित हैं, उनके नाम काटने की तैयारी चल रही है। उनकी सीटें रिक्त मानी जाएंगी और उन पर नए दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी इन दस्तावेजों के साथ संस्थान में पहुंचें
दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed