{"_id":"66a7f1c15f681078ea0ec414","slug":"today-is-the-last-date-for-registration-for-admission-in-pg-rewari-news-c-198-1-rew1001-207439-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीजी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीजी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि
Tue, 30 Jul 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 30 जुलाई कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित थी। रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ने से अब आगामी शेड्यूल भी बदलेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 30 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी लेकिन अब इसमें बदलाव किया जाएगा।
जिले के 6 सरकारी कॉलेज सहित 3 एडेड कॉलेजों की 580 सीटों पर पीजी में दाखिले होंगे। इनमें कॉमर्स में सर्वाधिक 180 सीटें और उसके बाद भूगोल व राजनीति विज्ञान में 120-120 सीटें हैं। जबकि हिंदी, संस्कृत, मैथ व एमसीए में 40-40 सीटें हैं। इनमें दाखिले के लिए मेरिट भी अधिक रहेगी।
इन कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई : राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40 सीटें, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान में 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 व आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40 और एमकॉम में 40 सीटें हैं।
विज्ञापन
आगामी शेड्यूल में भी बदलाव
सेक्टर-18 गर्ल्स कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई है। कई यूनिवर्सिटी के रिजल्ट नहीं आए है। ऐसे में विद्यार्थियों को नंबर भरने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ाई गई है। अब आगामी प्रक्रिया में भी बदलाव होगा। मेरिट लिस्ट व फीस भरने के समय और दोबारा से पोर्टल ओपनिंग की तारीख में भी बदलाव होगा।