{"_id":"66f99a045702082a72055844","slug":"today-is-last-day-for-admission-rewari-news-c-198-1-rew1001-209967-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में एमए अर्थशास्त्र में दाखिला लेने का आज अंतिम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में एमए अर्थशास्त्र में दाखिला लेने का आज अंतिम अवसर
Sun, 29 Sep 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने एमए अर्थशास्त्र में दाखिला लेने के लिए 30 सितंबर को आखिरी मौका दिया है।
अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. विकास बतरा ने बताया कि विद्यार्थी पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर 30 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। इस कोर्स में दाखिला लेने की योग्यता ग्रेजुएशन है जिसमें कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, जनजाति दृष्टिहीन और दिव्यांगों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 42.50 फीसदी अंक होने चाहिए। एमए (अर्थशास्त्र) में कुल 40 सीटें हैं जिसका पूरा विवरण सूचना विवरणिका में दिया है।
इस कोर्स में दाखिला मेरिट के अनुसार ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा। अंतिम तिथि 30 सितंबर को इस कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसके बाद अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र एक ऐसा विषय है जिसमें विद्यार्थी अनेक क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बैंकिंग इंडस्ट्री और कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी अनेक अवसर मिलते है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति को लागू किया है जिसके अनुसार सिलेबस तैयार किया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं।