फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today 65 beneficiaries will get ownership certificates

Rewari News: आज 65 लाभार्थियों को मिलेंगे स्वामित्व प्रमाणपत्र

Sun, 09 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Today 65 beneficiaries will get ownership certificates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जिन ग्रामीणों के नाम 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री हो हुई है। ऐसे लोगों को 10 जून को झज्जर स्थित नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ.बनवारी लाल आवंटित प्लाट का स्वामित्व प्रमाणपत्र देंगे।
एसडीएम एवं सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के जिन शेष लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र बांटे जाने हैं, उनको कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के लिए सूचना विभागीय स्तर पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर स्तर पर रेवाड़ी व झज्जर जिला के लाभार्थियों के लिए कार्यक्रम झज्जर जिला मुख्यालय पर होगा। केवल शेष बचे लाभार्थियों को ही कार्यक्रम में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिनकी प्लाटों की रजिस्ट्री हो चुकी है किंतु उन्हें अभी उनके आबंटित प्लाट का स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिले थे, ऐसे रेवाड़ी जिला के 65 लाभार्थी व झज्जर जिले के शेष बचे लाभार्थी शामिल हैं उन्हें जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल द्वारा स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी के डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने बताया कि रेवाड़ी के लाभार्थियों को झज्जर कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए प्रशासन की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन के सहयोग से आवागमन की व्यवस्था की गई है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed