{"_id":"614a26b28ebc3e01de132c67","slug":"to-grab-70-thousand-rupees-a-false-conspiracy-was-hatched-a-case-was-registered-against-two-youths-rewari-news-rtk6247282145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़पने के लिए 70 हजार रुपये लूट की झूठी साजिश रची, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़पने के लिए 70 हजार रुपये लूट की झूठी साजिश रची, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना पुलिस ने गत वर्ष नवंबर में कुंड की पहाड़ियों में 70 हजार रुपये लूट की झूठी साजिश रचने के मामले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खालेटा निवासी एक युवक ने दुकान खोलने के लिए साथी के साथ मिलकर झूठी लूट की साजिश रची थी। युवकों को बदमाशों ने नहीं, बल्कि दोनों ने एक दूसरे को डंडे मारकर घायल किया था।
पुलिस ने बताया कि गांव खालेटा निवासी संदीप ने शिकायत में कहा था कि पांच नवंबर 2020 को वह अपने गांव निवासी दोस्त मंगेज के साथ मोटरसाइकिल पर गांव नारायणपुर निवासी बुआ रीना के घर गए थे। दोनों वहां से भैंस बिक्री के 70 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे। कुंड की पहाड़ियों में बिना नंबर प्लेट लगी एक स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने रास्ता रोक लिया तथा देसी कट्टा का बट व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। तीनों युवक उनसे 70 हजार रुपये छीन ले गए। खोल थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सब इंस्पेक्टर परमजीत द्वारा दोनों का मेडिकल कराया गया था। मेडिकल व बयान दर्ज करने के बाद जांच अधिकारी को दोनों पर संदेह हो गया था। जांच के दौरान लूट होनी नहीं पाई गई। पुलिस ने दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सब उगल दिया।
दुकान खोलने के लिए रची साजिश
जांच में पता लगा कि आरोपी संदीप एग रोल की दुकान खोलना चाहता था, लेकिन उसके पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। भैंस बिक्री के 70 हजार रुपये हड़पने के लिए संदीप ने पुलिस व स्वजन को लूट की सूचना दी थी। जांच में पता लगा कि संदीप ने 40 हजार रुपये मां को दे दिए थे तथा 30 हजार रुपये मौज मस्ती में खर्च कर दिए। दोनों ने डंडे से एक दूसरे के सिर में चोट मार कर घायल किया था।