{"_id":"69c7eefd129b8504750c0b6d","slug":"to-facilitate-farmers-procurement-will-be-conducted-via-a-roster-system-starting-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-235863-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसानों की सुविधा के लिए कल से रोस्टर सिस्टम से होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसानों की सुविधा के लिए कल से रोस्टर सिस्टम से होगी खरीद
Sun, 29 Mar 2026 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसानों की सुविधा के लिए गांववार रोस्टर सिस्टम जारी किया गया है। यह शेड्यूल 30 मार्च से 5 अप्रैल तक लागू रहेगा जिसमें अलग-अलग दिनों में निर्धारित गांवों के किसान अपनी सरसों लेकर मंडी पहुंचेंगे।
4 अप्रैल को उन किसानों के लिए खुला दिन रखा गया है जो किसी कारणवश अपने निर्धारित दिन पर नहीं आ सके जबकि 5 अप्रैल को मंडी अवकाश रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना निर्धारित शेड्यूल के आने वाले किसानों की फसल नहीं खरीदी जाएगी।
साथ ही यह भी बताया गया कि आगामी सप्ताह के लिए नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा और छूटे हुए किसानों को अगली रोटेशन में अवसर मिलेगा। किसानों को सूचित किया गया है कि 28 मार्च से सरसों तथा 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। सभी किसान अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर लाएं और वाहन पर नंबर अंकित होना अनिवार्य है।