फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tiranga Yatra is connecting the young generation with the spirit of patriotism and love for the nation

Rewari News: युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ रही तिरंगा यात्रा

Tue, 13 Aug 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra is connecting the young generation with the spirit of patriotism and love for the nation
फोटो: 13रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा पदा​धिकारी व
रेवाड़ी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी विधानसभा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल मांढैया के नेतृत्व में बड़े उत्साह और जोश के साथ निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यह यात्रा शहर के अग्रसेन चैक से शुरू होकर प्रमुख बाजारों से होती हुई शहर के झज्जर चैक तक पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा में भाजपा रेवाड़ी जिला प्रभारी नसीम अहमद व जिला अध्यक्ष डाॅ. वन्दना पोपली मुख्य रूप से मौजूद रही। यात्रा को संबोधित करते हुए पोपली ने कहा कि यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तो है ही साथ ही युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ रही है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल मांढैया ने बताया कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर नारे लगाए और लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक किया। सभी लोग देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पीपीपी कोऑर्डिनेटर डाॅ. सतीश खोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव व ईश्वर चनीजा, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अजय कांटीवाल, युद्धवीर फोगाट, सचिव नीरू भारद्वाज, जिला सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बाबुलाल छाबड़ी, नीतू चैधरी, कृपा जैमिनी, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed