फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tiranga Yatra is connecting the young generation with the feeling of patriotism: Dr. Banwari Lal

युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से जोड़ रही तिरंगा यात्रा: डाॅ. बनवारी लाल

Wed, 14 Aug 2024 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra is connecting the young generation with the feeling of patriotism: Dr. Banwari Lal
फोटो: 5रेवाड़ी। बावल में तिरंगा के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालते लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ
बावल। बावल उपमंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में आमजन सहित बावल क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शहीदों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया। लोक निर्माण मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहीदों की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर यात्रा शुरू की
शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा का आरंभ लोक निर्माण मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने भगत सिंह पार्क स्थित शहीद स्मारक में शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पित करके किया। इसके उपरांत शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा गांव खेड़ा मुरार रोड स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां लोक निर्माण मंत्री ने शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रत्येक गांव में तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली, वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed