फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tips to stay healthy in yoga camp

Rewari News: योग शिविर में बताए स्वस्थ रहने के गुर

Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tips to stay healthy in yoga camp
फोटो: 31रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते गणमान्य लोग। स्रोत: समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महिला पतंजलि योग समिति व पतंजलि परिवार की ओर से सोमवार को बाल भवन में योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षकों ने साधकों को स्वस्थ रहने के गुर बताए।

शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की साध्वी देववाणी व देवगरिमा शामिल रहीं। मुख्यातिथि पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. अजीत सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की पत्नी सविता यादव व समिति की राज्य प्रभारी अमर राविश रहीं। अध्यक्षता गोल्डन लॉयनेस क्लब की प्रधान ऊषा रूस्तगी ने की। मुख्य अतिथि डॉ अजीत सिंह ने कहा कि योग के महत्व को आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली व योग के बल पर अनेक लाइलाज बीमारियों का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व आयुर्वेद चिकित्सा के बल पर दीर्घायु व रोग रहित जीवन जीना सम्भव है। उन्होंने कहा कि आज लोगो का विश्वास आयर्वेद पर तेजी से बढ़ रहा है। संस्था की राज्य प्रभारी अमर राविश ने कहा कि यदि हमें अपनी भावी पीढ़ी को स्वस्थ बनाये रखना है तो योग को घर घर तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed