फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tiger seen for second time in Rewari, Rescue operation going on for four days, atmosphere of panic

रेवाड़ी में दूसरी बार दिखा बाघ: चार दिन से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Mon, 22 Jan 2024 11:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 22 Jan 2024 11:03 AM IST
सार

रेवाड़ी में खेतों में फिर से देखा गया है। गांव निवासी राकेश, सुंदर पाल, मोहन ने बताया कि माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। रात के समय डर लगता है कहीं बाघ घर के अंदर प्रवेश न कर दे। क्योंकि रविवार को बाघ ने वन विभाग के होमगार्ड पर हमला किया था।

विज्ञापन
Tiger seen for second time in Rewari, Rescue operation going on for four days, atmosphere of panic
बाघ के पांव के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में सोमवार को सुबह के समय बाघ गांव भटसाना के सरसों के खेतों में फिर से देखा गया है। वहीं, दूसरी बार बाघ का वीडियो सामने आया है। जिसमें बाघ सरसों के खेत में इधर-उधर भाग रहा है। रविवार को भी बाघ गांव भटसाना में ही देखा गया था। बाघ को पकड़ने का आज चौथा दिन है। वन विभाग की टीमें लगातार बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बता दें कि रविवार को बाघ ने अलवर वन विभाग के होमगार्ड हीरालाल पर बाघ ने हमला कर दिया था। वहीं, एक कर्मचारी बाघ के हमले से बेसुध हो गया था। हीरालाल का एक हाथ हमले में चोटिल हो हुआ था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बाघ से बचाव के लिए आमजन रहें सावधान और सतर्क 
डीसी राहुल हुड्डा ने आमजन से आह्वान किया कि सुबह 7 बजे से पहले एवं सायंकाल 5 बजे के बाद खेतों में न जाएं और किसी भी स्थिति में अकेले खेतों में विचरण न करें। बाघ के दिखाई देने पर अथवा किसी मवेशी के वन्य जीव द्वारा शिकार होने पर तत्काल वन विभाग की टीम अथवा प्रशासन के कंट्रोल रूम में सूचित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत का माहौल
गांव निवासी राकेश, सुंदर पाल, मोहन ने बताया कि माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। रात के समय डर लगता है कहीं बाघ घर के अंदर प्रवेश न कर दे। क्योंकि रविवार को बाघ ने वन विभाग के होमगार्ड पर हमला किया था। इतना तो पता चल चुका है कि बाघ आसपास के एरिया में ही है। ऐसे में डर लगना भी स्वाभाविक है। बच्चों को घरों के अंदर ही रहने दिया जा रहा है। जब तक बाघ पकड़ा नहीं जाता है तब तक इसी प्रकार की स्थिति अब रहने वाली है। सरसों भी काफी बड़ी हो चुकी है। खेत में जाना भी जरूरी होता है। मगर क्या करें हमेशा डर बना रहता है कहीं बाघ ना आ जाए। बाघ के हमला करने के बाद स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो चुकी है। 

बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित
जैसे ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंचती है तो लोगों की वहां पर काफी भीड़ हो जाती है। वन विभाग लोगों को बाघ दिखने के बाद तुरंत सचेत करने की लगातार सूचना दे रही है। बाघ को पकड़ने के लिए ड्रोन का उपयोग भी किया जा रहा है। बड़े बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं। कई लोगों ने तो बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है। कहना है कि जब तक बाघ नहीं पकड़ा जाता, तब तक घर के अंदर ही रहना उचित रहेगा। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed