फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tiger reaches Jhabua forest again

Rewari News: झाबुआ के जंगल में फिर पहुंचा बाघ

Mon, 09 Sep 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tiger reaches Jhabua forest again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल (रेवाड़ी)। राजस्थान के जखोपुर गांव में पहुंचा बाघ 24 घंटे बाद फिर गांव झाबुआ के जंगल में आ गया है। ट्रैप कैमरे में बाघ कैद हुआ है। इससे लोग भयभीत हो गए हैं। एक दिन पहले बाघ की लोकेशन राजस्थान के जखोपुर गांव में ट्रैक की गई थी।
बाघ कभी रेवाड़ी से राजस्थान तो कभी राजस्थान से रेवाड़ी आ रहा है। बाघ 20 दिन से से हरियाणा-राजस्थान की सीमा पर ही विचरण कर रहा है। अभी तक बाघ पकड़ा नहीं जा सका है। बाघ के खौफ से झाबुआ व आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भय है। जंगल में एक से लेकर 10 तक कंपार्टमेंट बनाए हुए हैं। बाघ 6 से 10 के बीच कंपार्टमेंट में मौजूद है। लोग को इस बात का डर है कि कहीं बाघ उनके ऊपर हमला न कर दे। इसको लेकर वे घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन



बाघ गांव झाबुआ के जंगल में दोबारा से आ चुका है। वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रही है।-प्रेम कुमार, वन रेंज अधिकारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed