फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three youths tore the policeman's uniform when the bus was stopped.

Rewari News: बस रोकने पर तीन युवकों ने पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी

Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three youths tore the policeman's uniform when the bus was stopped.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गलत साइड से जा रही बस को रोकने पर तीन युवकों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। सिटी थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सिटी थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों की पहचान राजस्थान के झूंझनू निवासी अनिल, संदीप व दीपक के तौर पर हुई है।भाड़ावास गेट चौकी में तैनात हवलदार अनिल कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात को सरकारी गाड़ी पर गश्त के लिए तैनात था। बस स्टैंड के बाहर एक बस गलत साइड से जा रही थी। उन्होंने जब उसे बावल चौक की साइड मुड़ने के लिए बस ड्राइवर को कहा तो बस सवार दो युवकों ने गलत भाषा का उपयोग करना शुरू कर दिया। उसने जब बस के कागज लिए तो दोनों युवक फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। उसकी वर्दी पकड़कर खींचने लगे, जिससे उसकी वर्दी फट गई। तीनों आरोपी युवक रेवाड़ी शहर थाना टीम को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed