{"_id":"62911744c8f0242f181316c4","slug":"three-proposals-passed-unanimously-in-the-meeting-of-the-municipality-rewari-news-rtk647925682","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बैठक में तीन प्रस्ताव सर्वसम्ममति से पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बैठक में तीन प्रस्ताव सर्वसम्ममति से पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। सोहना रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को हाउस की बैठक नपा चेयरमैन कंवर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें खराब सफाई व्यवस्था पर रोष जताया गया। तीन प्रस्ताव रखे गए जो सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर कराने पर चर्चा हुई।
बैठक में नपा पार्षदों ने कस्बा की बदहाल सफाई व्यवस्था पर रोष जताते हुए कहा कि सभी वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई न होने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड पार्षद भी सफाई व्यवस्था की बदहाली से परेशान है। चेयरमैन कंवर सिंह यादव कहा कि चेयरमैन और पार्षदों के बीच एक कड़ी होती हैं। विकास कार्यों के लिए इस कड़ी को बनाए रखना बहुत जरूरी है। सफाई व्यवस्था का टेंडर 21 मई को खत्म को चुका है। दोबारा से टेंडर दिया जाएगा।
बैठक में कस्बा की अनियमित कालोनियों की सर्वे करवाने, सफाई के लिए दोबारा से टेंडर छोड़ने व सेक्शन-35 के तहत हनुमान मंदिर के पास नाले पर रैंप बनवाने के प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्व सहमति से पास किया गया।
विज्ञापन
बैठक के उपरांत रजिस्टर में सिर्फ दस पार्षदों ने ही हस्ताक्षर किए, जबकि पांच पार्षदों ने इंकार कर दिया। पार्षदों का आरोप है कि पहले पास हुए प्रस्तावों पर कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। वार्ड-पांच के पार्षद एवं उप चेयरमैन सत्यनारायण ने गोशाला के टेंडर को दोबारा करने की अपील की। चेयरमैन ने कहा गोशाला में फर्जीवाड़ा हो रहा है। इस विषय पर विचार किया जाएगा।
ये पार्षद रहे मौजूद:
बैठक में नपा सचिव समयपाल, बिल्डिग निरीक्षक नवल किशोर, जेई दीपक, राकेश, उपचेयरमैन सत्यनारायाण, धर्मबीर यादव, राहुल जोशी, कमलेश, मनीषा सैनी, पुष्पा सैनी, सुमित्रा मुकदम, राजकुमार, मनोज कुमार, पूजा देवी, कृष्ण यादव, मंजू, सरोज देवी, नानकचंद व शीशपाल मौजूद रहे। बैठक में पार्षद राजबीर यादव व प्रशांत यादव गैर हाजिर रहे।