फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three players won four medals in kick boxing competition

Rewari News: किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने जीते चार मेडल

Wed, 29 May 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three players won four medals in kick boxing competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। किक बॉक्सिंग वोको इंडिया स्पोर्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करते तीन खिलाड़ियों ने चार मेडल जीते हैं। कापड़ीवास पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। 22 से 26 मई तक शिवाजी छतरपति इंदौर स्टेडियम पुणे में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कापड़ीवास के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वहीं, रितिका चौधरी पुत्री देवेंद्र सिंह ने 40 किलोग्राम में ब्रांज मेडल, दिपांशी चौधरी पुत्री धर्मेन्द्र सिंह ने 62 किलोग्राम में ब्रांज और कार्तिक चौधरी पुत्र देविंदर ने 30 किलोग्राम में सिल्वर व ब्रांज मेडल जीत कर हरियाणा व जिला का नाम रोशन किया है। कार्तिक चौधरी का इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी चयन हो गया है। दिसंबर महीने में वे हंगरी हरियाणा की ओर से खेलने जाएंगे। गांव पहुंचने पर कापडीवास के सरपंच खजान सिंह, देशराज शर्मा प्राचार्य, जलसिंह मास्टर, भवानी पंच, रोहित यादव, सतबीर शर्मा, सुनील यादव, रामफल, संजय यादव, बलजीत यादव, संजू यादव, विजय पाल, ओमप्रकाश ने स्वागत किया।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed