{"_id":"62683badb57eab67904be7b9","slug":"three-people-including-car-rider-died-in-accidents-rewari-news-rtk6449823195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में कार सवार सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में कार सवार सहित तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। जिले के गांव परखोत्तमपुर के निकट एक ट्रॉला ने कार सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। उधर, धारूहेड़ा में ट्रक की टक्कर से होटल कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामले में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गांव मुसेपुर निवासी यशपाल 24 अप्रैल की रात कार से अपने घर की तरफ जा रहे थे। गांव परखोत्तमपुर के निकट एक तेज रफ्तार ट्रॉला ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रॉला चालक मौके से भाग गया। सूचना के बाद पहुंची जाटूसाना थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मुसेपुर निवासी महेश कुमार की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरी ओर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू पार्क आंबेडकर टर्मिनल निवासी सुदेश कुमार 13 मार्च को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उन्हें बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए दिल्ली स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 29 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। बावल थाना पुलिस ने मृतक के बेटे सुधीर कुमार की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, धारूहेड़ा के सोहना रोड पर गांव महेश्वरी के निकट ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर जा रहे नेपाल निवासी एक युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल निवासी युवक की मौत हो गई। युवक एक होटल में काम करता था। सेक्टर-छह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह महेश्वरी गोयल कॉलोनी में अपनी पत्नी कमला समंत व तीन वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। दुर्घटना की सूचना के बाद करण सिंह की पत्नी सदमे में हैं।