{"_id":"68bc9db34351512ab405c90c","slug":"three-motor-boats-and-life-jackets-sent-to-punjab-for-flood-victims-rewari-news-c-197-1-snp1001-141844-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब भेजी तीन मोटर बोट और लाइफ जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब भेजी तीन मोटर बोट और लाइफ जैकेट
Sun, 07 Sep 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के उपाध्यक्ष एमपीएस गिल ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 लाख रुपये से तैयार तीन मोटर बोट और लाइफ जैकेट्स भेजी है। यह मोटर बोट मुंबई में तैयार कराई गई हैं। अब इन्हें ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पंजाब भेजा गया है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक ले जाने में तीनों मोटर बोट अहम भूमिका निभाएंगी।
पंजाब में बाढ़ के कारण कई गांवों और कस्बों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। ऐसे में मोटरबोट से काफी सहूलियत होगी। एमपीएस गिल ने कहा कि समाज के प्रति हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह जरूरत के समय आगे आए। पंजाब में बाढ़ ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है और इस परिस्थिति में सभी को मिलकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मोटर बोट के साथ बड़ी संख्या में लाइफ जैकेट भी भेजी गई हैं, ताकि राहत और बचाव कार्य सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके। एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने उपाध्यक्ष एमपीएस गिल के इस कदम की सराहना की और कहा कि उनका यह योगदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा।