{"_id":"66f33e6c98e19602090526f4","slug":"three-more-found-dengue-positive-number-reaches-63-rewari-news-c-198-1-rew1001-209788-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तीन और मिले डेंगू पॉजिटिव, संख्या पहुंची 63","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तीन और मिले डेंगू पॉजिटिव, संख्या पहुंची 63
Wed, 25 Sep 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 40रेवाड़ी। शहर में घर-घर जाकर लोगों के रक्त की जांच करते स्वास्थ्स कर्मी। स्रोत: विभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में तीन और डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें धारूहेड़ा, कुतुबपुर व कायस्थवाड़ा से एक-एक केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 63 हो गई है।
शहर में जगह-जगह जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से पानी सड़क पर भर रहा है। वहीं मंगलवार को कुल 80 लोगों की डेंगू के लिए रक्त का सैंपल लिया गया। इस सीजन में अब तक कुल 2189 लोगों के रक्त की जांच की गई है। इस बार अगस्त के पहले सप्ताह में ही डेंगू के केस मिलने शुरू हो गए थे, लेकिन सितंबर माह की शुरूआत से रफ्तार पकड़ने लगी है। जिले में अभी तक 2189 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। इसमें शहर में सबसे ज्यादा डेंगू के केस मिल रहे है।