फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three more accused arrested in case of oil theft from tanker

Rewari News: टैंकर से तेल चोरी करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in case of oil theft from tanker
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने टैंकरों से तेल चोरी करके उसे बेचने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव रानोठ निवासी राजेश, गांव भवाड़ी निवासी रविंद्र उर्फ छोटू और मनीष उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

5 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला गुरुग्राम हाल बस स्टैंड बिठवाना वीरेंद्र उर्फ कालू तेल चोरी का धंधा करता है। वह 2 टैंकरों से तेल चोरी करके ड्रमों में भरकर राजस्थान में महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी रेलवे लाइन के पास तेल चोरी कर रहा है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ पुलिस ने छापा डालकर दोनों लोगों को काबू किया। पहले ने अपना नाम वीरेंद्र उर्फ कालू और दूसरे ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ 2200 लीटर पेट्रोल व एक जनरेटर बरामद बरामद किया था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो आरोपी वीरेंद्र व सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपी राजेश, रविन्द्र उर्फ छोटू व मनीष उर्फ टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed