फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three more accused arrested for trying to kill by firing

फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested for trying to kill by firing
मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने कार के आगे मोटरसाइकिल लगा कर फायरिंग करके जान से मारने के प्रयास करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी धीरेंद्र, कुतुबपुर निवासी पियुष व गुज्जर घटाल निवासी सुंदर उर्फ डाकू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता एएसआई अजय सिंह ने बताया कि सती कॉलोनी निवासी हरीश उर्फ हिमांशु ने शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने दोस्त सेक्टर-चार निवासी दीपक उर्फ भूरा, एम्पलाय कॉलोनी निवासी ईशान व अन्य के साथ कार में आईओसी चौक से राजेश पायलट चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। मोटरसाइकिल पर पीछे धीरेन बैठा हुआ था और तीनों के पास हथियार थे। तीनों ने अपनी मोटरसाइकिल कार के आगे लगा कर कार को रोक लिया। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की कार में आए चांदपुर की ढ़ाणी निवासी सुमित राठी व अन्य ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हिमांशु की कनपटी को छूती हुई निकल गई। कार में आगे बैठे दीपक उर्फ भूरा को तीन गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हिमांशु की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में पांच आरोपियों तुषार उर्फ तेजस्वी, चिराग तथा हंसराज उर्फ हंसु, अमित राढ़ी व एक अपचारी बालक को पहले ही गिरफ्तार करके मामले में प्रयोग की गई कार तथा एक पिस्टल बरामद कर चुकी है। रविवार की शाम को पुलिस ने तीन आरोपियों मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी धीरेंद्र, कुतुबपुर निवासी पियुष व गुज्जर घटाल निवासी सुंदर उर्फ डाकू को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सुंदर उर्फ डाकू को न्यायिक हिरासत में भेजा तथा धीरेंद्र व पियूष को एक दिन का रिमांड के आदेश दिए। रिमांड के दौरान आरोपियों से एक पिस्टल बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed