फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three lakh cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house

मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की नकदी और जेवर चोरी

Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three lakh cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार की देर शाम एक मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये का जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में एक वर्कशॉप चलाने वाले राजेश गुप्ता ने पॉश इलाके सेक्टर-3 में घर बनाया हुआ है। राजेश गुप्ता की पत्नी गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक स्कूल में अध्यापक हैं। सोमवार को पत्नी और बच्चे स्कूल गए हुए थे और राजेश घर के बाहर लॉक लगाकर वर्कशॉप पर चले गये थे। शाम को जब वह घर पहुंचे तो घर के बाहर लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो बेडरूम की अलमारी से लेकर अन्य लॉक भी टूटे मिले। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। राजेश गुप्ता ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पर दी।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर अलमारी की दराज में रखे 3 लाख रुपये कैश, 20 चांदी के सिक्के, 2 सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झुमके, 2 सोने की चेन के अलावा अन्य सामान गायब मिला। मॉडल टाउन पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। सेक्टर-3 और 4 शहर के पॉश इलाके हैं। इन दोनों ही सेक्टर में पिछले कुछ माह से लगातार आपराधिक वारदातें हो रही हैं। चोरी, स्नैचिंग की वारदातें आम हो गई है। पुलिस के गश्त करने के दावे के बीच दिन दहाड़े रोजाना अकेले मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से 2 से 3 बाइकें भी चोरी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed