फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three kilometer long queue of vehicles at Kapriwas underpass

Rewari News: कापड़ीवास अंडरपास पर तीन किलोमीटर लगी वाहनों की कतार

Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three kilometer long queue of vehicles at Kapriwas underpass
वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
धारूहेड़ा। कापड़ीवास अंडरपास पर शनिवार को जाम लगने से तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि लोग खुद ही वाहनों को निकालने में जुटे गए।
विज्ञापन

यह अंडरपास भिवाड़ी से धारूहेड़ा होते हुए गुरुग्राम जाने वाले वाहनों और धारूहेड़ा से भिवाड़ी की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। दोनों ओर से एक ही समय में बड़ी संख्या में वाहन आने के कारण परेशानी बढ़ जाती है। इससे जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

एक साल पहले यहां पुलिस बूथ बनाया गया था लेकिन जाम के समय मौके पर कोई भी जवान मौजूद नहीं था। इससे ट्रैफिक को नियंत्रित करने में कोई मदद नहीं मिल पाई और लोग खुद ही वाहनों को सही दिशा में निकालने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नरेश यादव ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है। मनमर्जी से वाहन गलत लेन में चले जाते हैं जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है। अखिल ने बताया कि कई बार वाहन चालक सावधानी नहीं बरतते और एक-दूसरे की लेन में आकर रोक लगाते हैं। इसके कारण कई बार छोटे-बड़े हादसे भी होते रहे हैं। हर दिन आने-जाने वाले वाहन इसी जाम में फंसते हैं जिससे समय और ईंधन की बर्बादी होती है। प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर स्थायी और प्रभावी ट्रैफिक समाधान लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed