फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three killed in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three killed in separate road accidents
जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव हांसाका निवासी अनिल कुमार रेलवे में कार्यरत थे और मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल पर रेवाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। गांव हांसाका के निकट सड़क पर खड़े ट्राला से अनिल कुमार टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने ट्राला को बिना इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर के सड़क पर गलत तरीके से खड़ा किया हुआ था। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
कोसली के गांव मुमताजपुर निवासी जोगिंद्र ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार को अपने भाई समय सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर कोसली से वापस लौट रहे थे। गांव शादत्तनगर के निकट सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए और पिकअप चालक फरार हो गया। दोनों को रेवाड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से समय सिंह की हालत गंभीर होने के कारण परिजन जयपुर स्थित अस्पताल में ले गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में समय सिंह की मौत हो गई। सूचना के बाद नाहड़ चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जोगिद्र की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पैदल युवक को मारी टक्कर
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव जाडरा के पास अपने गांव तरफ पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव गुलाबपुरा देहलावास निवासी दयानंद उर्फ रुडिया महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग पर पैदल अपने गांव की तरफ जा रहे थे। गांव जाड़रा के निकट अज्ञात वाहन ने दयानंद को टक्कर मार दी। हादसे में दयानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed