फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three killed, five injured in different road accidents

अलग-अजग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three killed, five injured in different road accidents
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बलेनो कार पलटी
कोसली-टूमना सड़क मार्ग पर भूरथला मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी के साइड मारने से बलेनो गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव शहादत्तनगर निवासी दुष्यंत ने बताया कि वह अपने साथी मंजीत, सन्नी व विक्की के साथ भूरथला गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम में गए थे। बीती देर रात करीब एक बजे वह बलेनो गाड़ी से घर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान भूरथला मोड़ के पास पहुंचे तो एक पिकअप ने उनकी गाड़ी को साइड मार दी जिसके कारण उनकी गाड़ी पलट गई। हादसे में दुष्यंत, सन्नी, विक्की वमजींत पुत्र रामनिवास झाड़ौदा हाल आबाद कोसली को गंभीर चोटें आई। इस दौरान मौका पाकर पिकअप चालक फरार हो गया। राहगीरों ने वाहन चालकों की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल दुष्यंत की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोसली थाना प्रभारी सुमेर सिंह का कहना है कि हमने बलेनो चालक दुष्यंत की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर की दीवार पर चढ़ा दी कार
शुक्रवार देर शाम लापरवाही से कार चला रहे चालक ने रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर कुंड के निकट एक फ्लाईओवर की दीवार पर सिलेरियो कार चढ़ा दी। हादसे में टहना दिपालपुर निवासी सचिन की मौत हो गई। पिछली सीट पर बैठे उसके पिता दिनेश कुमार और उनके ही गांव का चालक नीरज घायल हो गए। घायल दिनेश ने चालक नीरज पर लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो ने मारी बुजुर्ग को टक्कर, मौके पर मौत
रेवाड़ी शहर में शुक्रवार रात स्कूटी सवार बुजुर्ग को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसा रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित सेक्टर-3 के गेट नंबर-1 पर उस समय हुआ जब मूलरूप से उड़ीसा के जिला भद्रक निवासी भागीरथी दास मार्केट से सामान लेकर बेटी के घर लौट रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। भागीरथी दास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके दामाद दिलीप नायक की शिकायत पर फरार ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भागीरथी दास अपने दामाद के पास शक्ति नगर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed