फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three inverters and 22 batteries stolen from shop, case registered

Rewari News: दुकान से तीन इन्वर्टर और 22 बैटरी चोरी, मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three inverters and 22 batteries stolen from shop, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बेरली बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर तीन इन्वर्टर और 22 बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा देख दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जाटूसाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जिले के गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी रामपाल ने बेरली बस स्टैंड पर ऑटो इलेक्ट्रिक के नाम से बैटरी और इन्वर्टर की दुकान खोली हुई है। सुबह उसे सूचना मिली की उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है और शटर भी खुला पड़ा है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना डायल-112 पर दी। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम फौरन मौके पर पहुंची। रामपाल दुकान में घुसे तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। 3 इन्वर्टर और 22 बैटरी गायब मिली। जाटूसाना थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बेरली बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है, जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed