फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three hour encrochment removed Occupancy place minicipal council team gone

तीन घंटे हटाया अतिक्रमण,टीम के जाते ही कब्जा

Sat, 23 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 23 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
three hour encrochment removed Occupancy place minicipal council team gone
रेवाड़ी। शहर की दशा को सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को सर्कुलर रोड एवं मॉडल टाउन में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर जहां रेहड़ी वालों एवं दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया, वहीं बस स्टैंड से लेकर शिव चौक तक हुए अतिक्रमण के लिए एक निजी बैंक एवं अस्पताल संचालकों को सात दिन के अंदर वाहन पार्किंग व्यवस्था करने का अल्टीमेटम दिया गया।

उधर मॉडल टाउन में भी टीम ने पीरबाबा के सामने बने अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने के आदेश दिए। सुबह दस बजे से एक बजे तक चले इस अभियान में एक बार शहर की तस्वीर ही बदली दिखी,लेकिन शाम ढलने तक वहीं ढाक के तीन वाली कहावत चरितार्थ हो गई।
विज्ञापन


शाम के चार बजते तक बस स्टैंड के नजदीक पहले की तरह दुकानदारों एवं रेहड़ी वाले ने अतिक्रमण  कर लिया, वहीं मॉडल टाउन में भी पहले जैसे ही हालात हो गए। हाल हुआ कि कुछ जगह रेहडिय़ों के हटते ही लोगों ने अपने वाहन पार्क कर दिए। इधर ईओ  डॉ. अरविंद बाल्याण ने अतिक्रमण मुक्त शहर करने के लिए व्यापार मंडल के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें व्यापारियों को अपने लेवल पर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया,वहीं ऐसा नहीं करने पर चालान के साथ सामान जब्त करने की बात भी कही गई।

तू डाल-डाल, मैं पात-पात...
अतिक्रमण करने वालों एवं नगर परिषद के बीच हमेशा की तरह यही खेल देखने को मिला। सुबह दस बजेे से नगर परिषद की ओर से तीन घंटे अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। लेकिन तीन घंटे तक चले अभियान पर लोगों ने पानी फेर दिया। शाम को एक बार फिर से हर दिन जैसे हालात हो गए।

दस से ज्यादा दुकानदारों का किया सामान जब्त....
अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान कई बार दुकानदारों व ईओ के बीच नोक-झोंक भी हुई। इधर पूरे अमले के साथ पहुंचे ईओ ने दस से ज्यादा दुकानदारों का बाहर रखा सामान भी जब्त किया। वहीं आगे सामान पाए जाने पर चालान करने की चेतावनी भी दी गई। इधर दुकानदारों को अभियान का पता चलते ही बाहर रखे सामान को अंदर करना शुरू कर दिया गया था, लेकिन कुछ दुकानदार सामान को अंदर नहीं कर पाए उनका सामान जब्त कर लिया गया।

शिव चौक स्थित बैंक मैनजर एवं ईओ की बीच हुई बहस..
पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से बुलाई गई बैठक में शिव चौक पर बैंक एवं अस्पतालों के सामने खड़े वाहनों के सामने होने वाले अतिक्रमण का मुद्दा जोर-शोर से उठा था। इसके बाद उपायुक्त डॉ. यश गर्ग एवं एसपी बलवान सिंह राणा ने स्थानीय लोगों की बैठक बुलाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे।

 इस पर आज ईओ अरविंद बाल्याण रोड पर खड़े वाहनों एवं अस्पतालों के सामने होर्डिंग एवं वाहनों को देखकर सीधे अस्पताल संचालकों एवं बैंक मैनेजर से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक मैनेजर को चेतावनी देते हुए ईओ ने कहा कि अपना बिजनैस चला रहे तो वाहनों की पार्किंग की जिम्मेदारी भी आपकी है। इस पर मैनेजर ने कहा कि हमारा गार्ड बैंक की सिक्योरिटी के लिए है, न की पार्किंग के लिए। इस पर ईओ ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था नहीं सुधारी तो चालान करने के साथ बाहर खड़े वाहनों को भी जब्त किया  जाएगा।

शहर के चौकों के लिए भी चलाया गया सफाई अभियान
शहर के सभी प्रमुख चौक नाईवाली, अंबेडकर चौक, महाराणा प्रताप चौक सहित अन्य पर नप की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। वहीं शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने के  लिए नप की ओर से कार्रवाई की गई।


दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों द्वारा एक बार फिर से अतिक्रमण का मामला मेरे संज्ञान में है। यह अभियान एक दिन नहीं प्रतिदिन चलेगा तथा आगे से चालान करने के साथ सारा सामान भी जब्त किया जाएगा। जब तक शहर की दशा नहीं बदलेगी अभियान चलता रहेगा।
-डॉ. अरविंद बाल्याण,ईओ, नप, रेवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed