फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three daughters of the district will show their strength in the National Under-19 Football

Rewari News: नेशनल अंडर-19 फुटबॉल में जिले की तीन बेटियां दिखाएंगी दम

Fri, 23 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three daughters of the district will show their strength in the National Under-19 Football
रेवाड़ी। मणिपुर के इंफाल में 28 जनवरी तक चलने वाली स्कूली नेशनल अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की तीन बेटियां हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दमखम दिखाएंगी। इन तीन खिलाड़ियों में दो सगी बहन हैं जिन्होंने अपने खेल प्रदर्शन से प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हरियाणा टीम में चयनित खिलाड़ियों में उत्तम नगर निवासी लक्ष्मी, शिवानी और विकास नगर निवासी हर्षिता शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी लंबे समय से खेल विभाग के प्रशिक्षक चरण सिंह के मार्गदर्शन में शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में नियमित रूप से फुटबॉल का अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही नतीजा है कि इन बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। खेल विभाग के उपनिदेशक गौरव सोलंकी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी और इंद्रजीत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो सगी बहनों का चयन खास उपलब्धि

हरियाणा टीम में लक्ष्मी और शिवानी का एक साथ चयन होना जिले के लिए उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले भी दोनों बहनों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। लक्ष्मी लगातार तीसरी बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं जबकि शिवानी ने इसी वर्ष बिहार में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लक्ष्मी का चयन जूनियर इंडिया टीम के कैंप के लिए भी हो चुका है। हर्षिता भी इस नेशनल प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार भाग लेने जा रही हैं। हर्षिता ने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।

-


तीन बहनों का शानदार फुटबॉल सफर

गौर करने वाली बात यह भी है कि लक्ष्मी और शिवानी की बड़ी बहन सोनिया भी इसी वर्ष अंडर-19 नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम की ओर से खेल चुकी हैं। तीनों बहनों का फुटबॉल में निरंतर बेहतर प्रदर्शन रेवाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। प्रशिक्षक चरण सिंह ने बताया कि इन खिलाड़ियों की मेहनत और लगन आने वाले समय में उन्हें और बड़ी उपलब्धियां दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed